फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Car-riding miscreants killed the private school operator by shooting three bullets in the head

कार सवार बदमाशों ने निजी स्कूल संचालक के सिर में तीन गोलियां मारकर हत्या की

Mon, 14 Jun 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants killed the private school operator by shooting three bullets in the head
बेटे की हत्या में गवाह निजी स्कूल के संचालक 48 वर्षीय सुरेश की सोमवार सुबह छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के दौरान वे सैर पर निकले थे। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई कर्मवीर की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्कूल संचालक की हत्या से गुस्साए परिजनों ने दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए। जानकारी के लिए ढाई साल पहले रोहतक के नेकीराम कॉलेज में सुरेश के बेटे की हत्या कर दी गई थी। सुरेश उस मामले में गवाह थे। परिजनों का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या करने वालों ने ही सुरेश की हत्या की है।
विज्ञापन

उचाना के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अलेवा के रहने वाले सुरेश अलीपुरा में स्वामी दयानंद मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलाते थे। वे वहीं पर रहते थे। रोजाना की तरह सोमवार की सुबह भी वह अलीपुरा से काब्रच्छा जाने वाले रास्ते पर सैर करने के लिए निकले थे। जब वह टहलते हुए लगभग एक किलोमीटर गए तो कार में सवार तीन-चार लोग आए और उनके सिर में तीन गोलियां मार दीं। जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात स्थल से पुलिस को तीन गोलियों के खोल मिले हैं। डीएसपी ने बताया कि मामले को उनके बेटे की हत्या में गवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस की टीन टीमें आरोपियों के ठिकानोें पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल सुरेश के बेटे की हत्या में शामिल व अन्य को मिलाकर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

फोटो नंबर
14जेएनडी 01: सुरेश का फाइल फोटो।
14जेएनडी 31: हत्या की जानकारी मिलने के बाद एमडीएन स्कूल अलीपुरा पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed