{"_id":"69cebe7820eb414f9909e0a4","slug":"car-crashes-into-railing-on-delhi-katra-highway-one-dead-two-critically-injured-jind-news-c-199-1-sroh1006-150970-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिल्ली-कटरा हाईवे पर ग्रिल से टकराई कार, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिल्ली-कटरा हाईवे पर ग्रिल से टकराई कार, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
जींद। अलेवा क्षेत्र के पास दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर वीरवार सुबह कार अनियंत्रित होकर ग्रिल से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। अलेवा पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
पंजाब के तरनतारन जिले के मुगलचक निवासी 61 वर्षीय गुरपाल, उनका चचेरा भाई बलजिंद्र, दलजीत वीरवार अलसुबह कार से दिल्ली जा रहे थे। गांव अलेवा खांडा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर लगे ग्रिल से जा टकराई। हादसे में में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने गुरपाल को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। घायल बलजिंद्र ने बताया कि उनका जानकार विदेश से दिल्ली एयरपोर्ट पर आ रहा था। उसे लेने के लिए तीनों कार से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे।
विज्ञापन
जांच अधिकारी मोहनलाल ने बताया कि हादसा इत्तफाकिया हुआ है। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।