{"_id":"67fea6921318248adc06e80a","slug":"car-and-15-acres-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-in-fire-in-malar-jind-news-c-199-1-jnd1002-133156-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मलार में आग से कार और 1.5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मलार में आग से कार और 1.5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
Wed, 16 Apr 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी17-मलार गांव के खेतों में खड़ी दमकल विभाग की गाड़ी। संवाद
सफीदों। गांव मलार में आग लगने से एक कार और डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सफीदों और पिल्लूखेड़ा से दमकल की दो गाड़ी आई जरूर, लेकिन आगे रास्ता नहीं मिल पाने के कारण वह घटनास्थल पर नहीं जा सकी।
वहीं डायल 112 भी घटनास्थल पर पहुंची। आग की सूचना पाकर काफी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणें ने अपने-अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके अलावा ग्रामीणों ने आग लगे खेत में हैरो चलाई और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गांव मलार के किसान सतीश सैनी और गांव होशियारपुरा के भूपेंद्र ने गांव मलार में जमीन ठेके पर ली हुई है और उसमें गेहूं की फसल लगाई हुई थी। मंगलवार को भूपेंद्र के ट्रैक्टर के पहिए में कुछ खराबी आ गई। इसके लिए वह अपनी कार में सफीदों से उसका स्पेयर पार्ट लेकर आया था। उस कार ने गर्मी पकड़ ली और कार में से चिंगारी उठी। उस चिंगारी की वजह से कार में आग लग गई और कार की आग किसान सतीश सैनी के खेत में पहुंच गई। आग ने भयानक रूप ले लिया। आग लगने की खबर पाकर काफी तादाद में किसान मौके पर पहुंच गए। जहां पर यह आग लगी थी, उसके साथ मलार, बहादुरगढ़ और जयपुर गांव की सीमाएं लगती हैं। किसानों में चिंता गहरा गई कि अगर यह आग आगे बढ़ गई तो तीनों गांवों के खेतों को भारी नुकसान पहुंचेगा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पाने में सफल हुए। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक किसान सतीश सैनी की डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल और किसान भूपेंद्र की कार जलकर राख हो गई। इससे पहले गांव सिल्लाखेड़ी में किसान बिजेंद्र लठवाल की पौना एकड़ गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।