फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   cantor collison killed bike rider

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 20 Dec 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
cantor collison killed bike rider
जींद-असंध मार्ग पर नगूरां गांव के पास बुधवार रात को ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार कसहून निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने वीरवार को मृतक युवक के ताऊ के बयान पर नगूरां निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में ओमप्रकाश ने बताया कि भतीजा अमित (25) पानीपत की एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार शाम को छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर असंध की तरफ से अलेवा होते हुए घर आ रहा था। जब वह नगूरां के समीप पहुंचा तो ट्रैक्टर चालक नगूरां निवासी अशोक ने उसकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमित सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अमित के ताऊ के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में नगूरां निवासी चालक अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे मे ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed