फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Candidates spent their day in multiplying wins and losses.

Jind News: हार-जीत का गुणा-भाग करने में बीता प्रत्याशियों का दिन

Mon, 07 Oct 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 07 Oct 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Candidates spent their day in multiplying wins and losses.
06जेएनडी22 : अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मतदान का गुणा-भाग करते भाजपा प्रत्याशी
जींद। चुनाव के बाद अब सभी पार्टियों के प्रत्याशी थोड़ी सी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन अभी भी वह मानसिक रूप से रिलेक्स नहीं हैं। 51 दिन से दिन-रात भागदौड़ के बाद रविवार को सभी ने आराम किया, मगर इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ दिनभर हार-जीत का गुणा-भाग करते रहे।
विज्ञापन

रविवार को लगभग सभी प्रत्याशियों ने अपने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर सभी बूथों से एक-एक करके रिपोर्ट ली और अंदाजा लगाया कि किस बूथ से उनके पक्ष में कितने वोट पोल हुए। ऐसे जीत के सपने सभी प्रत्याशियों ने देखे हैं।
विज्ञापन

जींद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सुबह अपने घर में बने मंदिर में पूजा-पाठ किया और उसके बाद कार्यालय में जाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। लगभग 2 बजे तक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अपने कार्यकर्ताओं से हर बूथ की जानकारी ली। किस बूथ पर कितने वोट डाले गए और कितने संभावित उनके पक्ष में आए हैं। बाद में डाॅ. मिड्ढा ने दावा किया कि जींद विधानसभा क्षेत्र से लगभग 15 हजार मतों से उनकी जीत पक्की है। इसी प्रकार का दावा कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता ने भी किया। अब दोनों में से कौन जीत दर्ज करेगा यह मंगलवार को ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाना से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी, इनेलो प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र लाठर ने भी इसी प्रकार अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। सफीदों से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली दिनभर अपने कार्यकर्ताओं के बीच हंसी-मजाक करते नजर आए। उन्होंने न कोई गुणा-भाग किया और न ही कोई बूथ के अनुसार रिपोर्ट ली। सुभाष गांगोली ने कहा कि आठ अक्तूबर शाम तक पता चल जाएगा कि कितने वोट मिले हैं। इससे पहले ज्यादा सोचकर क्या दिमाग खराब करना। सुभाष गांगोली ने दिनभर कार्यकर्ताओं से मजाक किया और अपनी थकान दूर की। भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम नारनौंद चले गए।

उचाना कलां से जजपा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला भी सिरसा चले गए। कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने भी अपने कार्यकर्ताओं के बीच रहकर हाल-चाल जाना और मतदान के बारे में जानकारी ली। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने भी कुछ ऐसा ही किया। निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र घोघड़िया दिनभर अपने घर में रहे और यही लोगों से मिलते रहे। नरवाना विधानसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी विद्या रानी ने परिजनों के साथ समय बिताया और कुछ समय कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करके जानकारी हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलैण भी कार्यकर्ताओं से मिले।

06जेएनडी22 : अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मतदान का गुणा-भाग करते भाजपा प्रत्याशी

06जेएनडी22 : अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मतदान का गुणा-भाग करते भाजपा प्रत्याशी

06जेएनडी22 : अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मतदान का गुणा-भाग करते भाजपा प्रत्याशी

06जेएनडी22 : अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मतदान का गुणा-भाग करते भाजपा प्रत्याशी

06जेएनडी22 : अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मतदान का गुणा-भाग करते भाजपा प्रत्याशी

06जेएनडी22 : अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मतदान का गुणा-भाग करते भाजपा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed