फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Candidates kept running to get medical done

Jind News: मेडिकल करवाने के लिए भागदौड़ करते रहे अभ्यर्थी

Sun, 11 Aug 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Candidates kept running to get medical done
11जेएनडी04 : डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला के कमरे के बार लगी अभ्य​र्थियों की भीड़। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में छुट्टी के बावजूद रविवार को ग्रुप सी और डी के तहत चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल किए गए। काफी संख्या में युवा सुबह 8 बजे ही नागरिक अस्पताल पहुंच गए थे। यहां फीस कटवाने से लेकर चिकित्सकों के हस्ताक्षर करवाने तक के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रही। पूरा दिन अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। काफी संख्या में युवा कभी इस कमरे की तरफ तो कभी उस कमरे की तरफ भागते नजर आए। शाम तक 300 युवाओं के मेडिकल किए गए। शनिवार को भी 78 युवाओं के मेडिकल किए गए थे। रविवार को मेडिकल बोर्ड में चिकित्सक बैठे रहे। खुद डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला व डाॅ. मंजू ने भी प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के एक्स-रे व ईसीजी कक्ष के बाहर ग्रुप डी में चयनित अभ्यर्थी धक्का-मुक्की करते नजर आए। इसके बाद दंत चिकित्सकों के कमरों के बाहर भी लंबी लाइन रही। चयनित अभ्यर्थियों की धक्का-मुक्की को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्वयं कमान संभाली और शांति से मेडिकल प्रक्रिया पूरा करवाने के निर्देश दिए। डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने बताया कि मेडिकल प्रक्रिया लंबी है। सबसे पहले ओपीडी की स्लिप कटवानी होती है। इसके बाद फिजिशियन रक्त जांच, यूरिन टेस्ट लिखते हैं। लैब में चयनित अभ्यर्थी को सैंपल देने होते हैं। सैंपल के बाद ईएनटी, नेत्र चिकित्सक, सर्जन से मेडिकल जांच करवानी हाेती है। सैंपल रिपोर्ट के बाद फिर फिजिशियन रिपोर्ट देता है। सभी चिकित्सकों के हस्ताक्षर के बाद डिप्टी एमएस व फिर सिविल सर्जन हस्ताक्षर करते हैं। रिकॉर्ड दर्ज करने के बाद मेडिकल की प्रति आवेदक को दे दी जाती है।
विज्ञापन

ओपीडी की छुट्टी होने के चलते नहीं हुई ज्यादा परेशानी
रविवार को नागरिक अस्पताल वैसे तो बंद रहता है। केवल अभ्यर्थियों के मेडिकल प्रमाणपत्र जारी किए गए। यदि कार्य दिवस होता तो और ज्यादा परेशानी होती। शनिवार को मरीजों के साथ चिकित्सकों को युवाओं के मेडिकल भी करने थे, इसलिए ज्यादा परेशानी हुई थी। रविवार को कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उन्होंने खुद भी सात बजे के बाद तक हस्ताक्षर किए। रविवार को सभी युवाओं के प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे। दो दिन से लगातार युवाओं का शारीरिक परीक्षण करके उनके प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। चिकित्सकों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को 78 तथा रविवार को लगभग 300 युवाओं के प्रमाणपत्र बनाए गए। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, जींद।

11जेएनडी04 : डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला के कमरे के बार लगी अभ्यर्थियों की भीड़। संवाद

11जेएनडी04 : डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला के कमरे के बार लगी अभ्यर्थियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed