फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Canal track, ward roads will be built in the city with Rs 7 crore: Midha

शहर में सात करोड़ से नहर की पटरी, वार्ड की बनेंगी सड़कें : मिड्ढा

Fri, 17 Nov 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 17 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Canal track, ward roads will be built in the city with Rs 7 crore: Midha
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा चंडीगढ़ में अधिकारी से मिलते हुए। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि शहर में सात करोड़ की राशि से तीन विकास कार्य होने जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में नहर के तरफ की पटरी आरडी 189000 से 199000 तक शामिल हैं। साथ ही वार्ड तीन और चार की सड़कें शामिल हैं। इसमें मुख्य जुलानी रोड से नरवाना रोड वाया चंद्रलोक काॅलोनी, शिवपुरी काॅलोनी, सुंदर नगर शामिल हैं। वहीं राजकीय स्कूल रामबीर सिंह काॅलोनी से जुलानी माइनर वाया सुंदर नगर शामिल है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2014 में नगर परिषद के अधीन आने वाली सड़कों के निर्माण के लिए पांच करोड़ की राशि की घोषणा की गई थी। यह राशि खाते में आ गई थी, लेकिन इस राशि का प्रयोग नहीं किया गया था और इस पर ब्याज लग कर यह राशि सात करोड़ तक जा पहुंची थी। इसको लेकर विधायक ने चंडीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय विभाग के निदेशक यशपाल यादव से मुलाकात की और इस राशि को यूटीलाइज करने की बात कही।
विज्ञापन

निदेशक द्वारा तुरंत प्रभाव से विधायक की बात पर संज्ञान लिया गया। अब इस सात करोड़ की राशि से नहर की पटरी को पक्का किया जाएगा और साथ ही वार्ड तीन और चार की सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। निदेशक द्वारा इसे लेकर नगर परिषद अधिकारियों को डिटेल एस्टीमेट बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि जल्द इस राशि से सड़कों का निर्माण करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed