फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Call to Strengthen Farmers' Organizations; Goal Set to Enroll 15,000 Members

Jind News: किसान संगठनों को मजबूत करने का आह्वान, 15 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

Fri, 24 Apr 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Call to Strengthen Farmers' Organizations; Goal Set to Enroll 15,000 Members
24जेएनडी18: कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मौजूद किसान। स्रोत किसान।
नरवाना। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के जिला जींद की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को भगत सिंह अध्ययन केंद्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान मा.चांद बहादुर ने की। उप प्रधान डॉ. इंद्रजीत सिंह ने किसान सभा की स्थापना से लेकर अब तक के विकास और गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसान संगठनों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने सभी गांवों में किसान सभा को मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जींद जिले में सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। इस बार 15 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे मई माह तक पूरा करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान राज्य अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष डिम्पल, जिला सचिव बलिंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed