फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Call to plant more trees for environmental conservation.

Jind News: पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक पौधे लगाने का आह्वान

Sat, 06 Jun 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Call to plant more trees for environmental conservation.
05जेएनडी27-​विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण का संदेश देती महिलाएं। स्रोत सदस्य
जींद। विश्व पर्यावरण दिवस पर पहला कदम फाउंडेशन और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, पेड़ों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राजेश वशिष्ठ ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पर्यावरण जिला समन्वयक मांगेराम वशिष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed