{"_id":"6892538c41134c453e07bccf","slug":"cabinet-minister-gave-the-gift-of-development-works-worth-three-crores-to-gurusar-village-jind-news-c-199-1-jnd1002-138865-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कैबिनेट मंत्री ने गुरुसर गांव को दी तीन करोड़ के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कैबिनेट मंत्री ने गुरुसर गांव को दी तीन करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Wed, 06 Aug 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी30-गुरुसर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। स्रोत ग्रामीण
- फोटो : संवाद
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गांव गुरुसर में एक जनसभा को संबोधित किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का पगड़ी, शॉल, फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस दौरान मंत्री ने गांव गुरुसर को करीब 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।
इसमें प्रमुख रूप से 88 लाख रुपये की लागत से पंचायत घर के नए भवन की मंजूरी, 40 लाख रुपये की लागत से पशु अस्पताल भवन का शिलान्यास, 11 लाख रुपये से बनी वाल्मीकि चौपाल का उद्घाटन, गांव में पुस्तकालय, खेल स्टेडियम, महिला चौपाल, आंबेडकर भवन, स्कूल में तीन कमरे, फिरनी और मुख्य सडक़ों का निर्माण, सभी कुओं और मैन चैक का जीर्णोद्धार और पेयजल के लिए नया बोरिंग सिस्टम लगाने की घोषणा भी की गई।
गांव की छात्राओं की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने उझाना-ढुंढवा वाया गुरुसर-कैथल बस सेवा शुरू करने की भी सहमति दी। इस मौके पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, सरपंच गीतांजलि, सुरेंद्र हथो, विशाल मिर्धा, सत्यवान शर्मा, एडवोकेट मनदीप चहल, एडवोकेट राजेश शर्मा, सुरेश दनौदा, अमित धरौदी, सुरेंद्र नंबरदार, जसबीर नैन, सोमदत्त बेदी, विनय बेलरखां, अमनदीप गुप्ता, सुशील नायक, फ कीर चंद, संजय बल्हारा भी मौजूद रहे।