फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   By living life according to the Vedas, a person achieves the highest peak of life: Darshanacharya

वेद के अनुसार जीवन जीने से व्यक्ति जीवन के उच्च शिखर को प्राप्त कर लेता है : दर्शनाचार्या

Sat, 26 Apr 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 26 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
By living life according to the Vedas, a person achieves the highest peak of life: Darshanacharya
25जेएनडी12-आर्य समाज मंदिर राम नगर में आयोजित हवन में भाग लेते श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
जींद। आर्य जगत की आर्याशा दर्शनाचार्या ने कहा कि वेद ईश्वरीय वाणी है और हमें सदैव वेद के उपदेश के अनुसार ही आचरण करना चाहिए। वेद के अनुसार जीवन जीने से व्यक्ति जीवन के उच्च शिखर को प्राप्त कर लेता है और समाज में सम्मान पाता है। वे आर्य समाज मंदिर राम नगर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वैदिक सत्संग समारोह के पहले दिन उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान ईश्वरीय वाणी वेद ज्ञान के प्रचार-प्रसार तथा उसके अनुकूल लोगों और समाज के आचरण से ही संभव है। वेदों में मानव के जीवन के उत्थान का प्रत्येक सूत्र विद्यमान है। वेद जीवन के रहस्यों को सुलझाने वाले वैज्ञानिक ग्रंथ हैं। उन्होंने आत्मा की आवाज को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमें अपनी आत्मा की आवाज की अवहेलना नहीं करनी चाहिए। वास्तव में ये परमपिता परमेश्वर का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर को जाने बिना जीवन व्यर्थ है और ईश्वर के सही स्वरूप को जाने बिना उसकी पूजा निरर्थक है। यदि हम आनंद को प्राप्त करना चाहते हैं और सदा के लिए दुखों से छुटकारा पाना चाहते है तो ईश्वर के सही स्वरूप को समझकर सही तरीके से पूजा करनी चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक यज्ञवीर आर्य, प्रधान कंवर आर्य, अजीत आर्य, हरिलाल आर्य, कर्ण सिंह आर्य, सत्यनारायण आर्य, अजीत गौतम, शमशेर आर्य, हरिलाल आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed