फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   By-elections for 75 posts of Panch, 2 posts of Member Panchayat Samiti and 6 posts of Sarpanch today

Jind News: पंच के 75 पद, मेंबर पंचायत समिति के दो पद व सरपंच के 6 पदों के लिए उपचुनाव आज

Sat, 14 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
By-elections for 75 posts of Panch, 2 posts of Member Panchayat Samiti and 6 posts of Sarpanch today
जींद। जिला में रविवार को होने वाले पंचायत राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंचायत उपचुनावों के शांतिपूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए खंड जींद, अलेवा, उचाना व पिल्लूखेड़ा की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला जींद के अलेवा, उचाना, नरवाना, पिल्लूखेड़ा, जींद, उझाना, सफीदों और जुलाना ब्लॉक में पंच के 75 पद, मेंबर पंचायत समिति के 2 पद और सरपंच के 6 पदों के लिए उपचुनाव होना है। गांव थुआ, खेड़ीबुल्ला, काब्रछा व गांगोली में सरपंच पद का चुनाव होगा, जबकि रोजखेड़ा में सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया। यहां केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ था।
विज्ञापन

वहीं गांव फरैण कलां में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। इसलिए यहां मतदान नहीं होगा। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला जींद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 75 पंच पद, 6 सरपंच और दो पंचायत समिति पद के लिए उपचुनाव रविवार 15 जून को सुबह 8 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। कहीं भी पुन: मतदान की स्थिति बनती है तो मंगलवार 17 जून को पुन: मतदान कराया जाएगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पंजीकृत कर्मचारियों के लिए पेड होली-डे रहेगा
पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के मद्देनजर रविवार 15 जून को मतदान क्षेत्र में हरियाणा सरकार के मतदाता के रूप में पंजीकृत कर्मचारियों के लिए पेड होली-डे रहेगा। कर्मचारियों को मतदान के दिन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135बी के तहत सवैतनिक अवकाश की अनुमति होगी। इस क्षेत्र के मतदाता के रूप में पंजीकृत कर्मचारियों के लिए भी पेड होली-डे रहेगा, ताकि कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बन सकें।

यहां बनाए गए हैं मतदान केंद्र
खंड जींद की ग्राम पंचायत किशनपुरा के लिए मतदान केंद्र क्रमांक एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्थापित किया गया है। इसमें वार्ड संख्या 1 से 8 तक के कुल 1237 मतदाता शामिल हैं। ग्राम पंचायत बिशनपुरा के लिए दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (दाईं ओर में) जिसमें वार्ड संख्या एक से 5 तक के कुल 1060 मतदाता शामिल हैं और मतदान केंद्र क्रमांक 3 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाईं ओर में) जिसमें वार्ड संख्या 6 से 10 तक के कुल 1012 मतदाता शामिल हैं।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत बिरोली के लिए भी दो मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 4 राजकीय उच्च विद्यालय (दाईं ओर में) जिसमें वार्ड संख्या एक से पांच तक के कुल 964 मतदाता शामिल हैं और मतदान केंद्र क्रमांक 5 राजकीय उच्च विद्यालय (बाईं ओर में) में वार्ड संख्या छह से 10 तक के कुल 976 मतदाता शामिल हैं।
इसी प्रकार खंड अलेवा की ग्राम पंचायत थुआ के लिए चार मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक छह राजकीय उच्च विद्यालय (दाईं ओर में) जिसमें वार्ड संख्या एक से 5 तक के कुल 1494 मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्र क्रमांक सात राजकीय उच्च विद्यालय (दाईं ओर में) जिसमें वार्ड संख्या छह से 11 तक के कुल 1497 मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 8 राजकीय उच्च विद्यालय (बाईं ओर में) जिसमें वार्ड संख्या 12 से 16 तक के कुल 1386 मतदाता शामिल हैं और मतदान केंद्र क्रमांक 9 राजकीय उच्च विद्यालय (बाईं ओर में) जिसमें वार्ड संख्या 17 से 20 तक के कुल 1183 मतदाता शामिल हैं।
ग्राम पंचायत खेड़ी बुल्ला के लिए मतदान केंद्र क्रमांक 10 राजकीय मिडल विद्यालय (मध्य में) में स्थापित किया गया है। इसमें वार्ड संख्या एक से 7 तक के कुल 766 मतदाता शामिल हैं। ग्राम पंचायत दुड़ाना के लिए मतदान केंद्र क्रमांक 11 राजकीय उच्च विद्यालय (बाईं ओर) में स्थापित किया गया है। इसमें वार्ड संख्या 10 के कुल 218 मतदाता शामिल हैं।

खंड उचाना में मतदान के लिए बनाए गए तीन मतदान केंद्र
खंड उचाना की ग्राम पंचायत काब्रछा के लिए तीन मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 12 एवं 13 राजकीय उच्च विद्यालय (दाईं ओर) में स्थापित किए गए हैं। इनमें वार्ड एक से पांच तक के कुल 1304 मतदाता और वार्ड संख्या 6 से 11 तक के कुल 1291 मतदाता शामिल हैं। वहीं मतदान केंद्र क्रमांक 14 राजकीय उच्च विद्यालय (बाईं ओर में) स्थापित किया गया है। इसमें वार्ड संख्या 12 से 16 तक के कुल 1485 मतदाता शामिल हैं।

पिल्लूखेड़ा में बनाए गए हैं चार मतदान केंद्र
खंड पिल्लुखेड़ा की ग्राम पंचायत गांगोली के लिए 4 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 15, 16, 17 व 18 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाईं ओर) में स्थापित किए गए हैं। जिनमें वार्ड संख्या एक से चार के कुल 1170 मतदाता, वार्ड 5 से 8 के कुल 1141 मतदाता, वार्ड 9 से 12 के कुल 1136 मतदाता और वार्ड 13 से 16 के कुल 1037 मतदाता शामिल हैं।

उपचुनाव को लेकर पर्याप्त पुलिस बल मतदान केंद्रों पर तैनात रहेगा। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को हाथ में नही लेने दिया जाएगा। एएसपी सोनाक्षी सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित डीएसपी व थाना प्रभारी चुनाव के दौरान सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

-कुलदीप सिंह एसपी जींद।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के पंच और सरपंच के प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला जींद के अलेवा, उचाना, नरवाना, पिल्लूखेड़ा, जींद, उझाना, सफीदों और जुलाना ब्लॉक में पंच के 75 पद, मेंबर पंचायत समिति के दो पद व सरपंच के छह पदों के लिए उपचुनाव होना है।
-मोहम्मद इमरान रजा जिला निर्वाचन अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed