{"_id":"67630c172c30ea52760199be","slug":"by-election-to-be-held-in-safidon-ward-14-work-of-preparing-voter-list-begins-jind-news-c-199-1-jnd1001-127208-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सफीदों वार्ड 14 का होगा उपचुनाव, मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सफीदों वार्ड 14 का होगा उपचुनाव, मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू
Wed, 18 Dec 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
जींद। नगर पालिका सफीदों के वार्ड नंबर 14 के होने वाले उपचुनाव की तैयारी को लेकर रिवाइजिंग अथॉरिटी एवं एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वार्ड नंबर 1 से 17 की ड्राफ्ट मतदाता सूची 17 दिसंबर को जारी की जा चुकी है। यदि किसी मतदाता को वोटर लिस्ट से संबंधित कोई शिकायत है तो वह 23 दिसंबर तक लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय के कमरा नंबर 117 में शाम 5 बजे तक दावे तथा आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
उन्होंने कहा कि सफीदों के वार्ड 1 से 17 तक वार्ड वाइज मतदाता सूची jind.gov.in पर उपलब्ध है। इसमें मतदाता अपना नाम चेक कर सकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने 9 दिसंबर को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार विधानसभा क्षेत्र सफीदों की मतदाता सूची को नगर पालिका सफीदों के वार्डों के अनुसार तैयार करने का कार्य 10 से 16 दिसंबर के बीच किया है।
विज्ञापन
नगर पालिका सफीदों की मतदाता सूची वार्ड वाइज तैयार की गई है। यह सूची 22 जनवरी 2024 को प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूची को आधार मानकर 5 अक्तूबर तक के सभी संशोधनों को शामिल करके तैयार की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाना और सभी पात्र नागरिकों के नाम को सूची में शामिल करना है।
उन्होंने बताया कि रिवाइजिंग अथॉरिटी की तरफ से सभी दावे और आपत्तियों का निपटान 27 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद भी यदि किसी व्यक्ति को निर्णय से असंतोष है तो वह 31 दिसंबर तक डीसी के पास अपील कर सकता है। डीसी सभी अपीलों का निपटान तीन जनवरी 2025 तक करेंगे। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका के सचिव सुमित दहिया, लेखाकार मुकेश कुमार, चुनाव कानूनगो नरेश कुमार, स्टेनो सतीश कुमार व लिपिक अनिल कुमार मौजूद रहे।