फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Buses were crowded on Rakshabandhan, with private buses missing half their trips.

Jind News: रक्षाबंधन पर बसों में उमड़ी भीड़, निजी बसों के मिस चक्कर हुए आधे

Fri, 28 Aug 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Buses were crowded on Rakshabandhan, with private buses missing half their trips.
फोटो 28जेएनडी15-बस अड्डे पर बसों के इंतजार में खड़ी महिलाएं। संवाद - फोटो : दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागी। स्रोत मंदिर प्रशासन
जींद। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी रोडवेज बसों में महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की। वीरवार को जींद रोडवेज डिपो की सभी 165 बसों में 8754 महिलाओं और उनके साथ 4590 बच्चों ने निशुल्क यात्रा की। वहीं शुक्रवार को परिवहन समिति की बसों के मिस चक्कर कम होने से यात्रियों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सुबह और शाम के समय बसों में भीड़ अधिक रही। शाम को बस आते ही यात्री सीट पाने के लिए दौड़ते नजर आए, जबकि दिन के समय स्थिति सामान्य रही। वीरवार को परिवहन समिति की बसों के 66 चक्कर मिस हुए थे जबकि शुक्रवार को अलग-अलग रूटों पर 33 चक्कर मिस रहे। ऐसे में नरवाना, असंध, गोहाना, पानीपत और बरवाला रूट पर पहले की तुलना में निजी बसों का संचालन बेहतर रहा।
विज्ञापन

महिला यात्रियों ने कहा कि परिवहन समिति की बसों में भी रोडवेज की तरह निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलनी चाहिए थी। रक्षाबंधन के चलते रोडवेज बसों में 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को बस स्टैंड पर बढ़ी महिलाओं की भीड़
शुक्रवार को अपने भाइयों को राखी बांधने गई बहनें वापस घर लौट रही थीं। इसके चलते शाम के समय बस स्टैंड परिसर में महिलाओं और बच्चों की संख्या बढ़ गई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे और शरारती तत्वों पर नजर रखी गई। रोडवेज कर्मचारी भी वर्दी में तैनात रहे। अनाउंसमेंट के माध्यम से महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा की जानकारी दी गई।


वर्जन
डिपो की सभी 165 बसों ने महिलाओं को निशुल्क सफर करवाया, जिन रूटों पर महिलाओं की संख्या बढ़ी तो उसी रूट पर बस को रवाना कर दिया गया था। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article