फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Buses of Hansi, Kaithal and Asandh route are plying through the highway

Jind News: हाईवे से हो रहा हांसी, कैथल और असंध रूट की बसों का आवागमन

Sun, 13 Apr 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 13 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Buses of Hansi, Kaithal and Asandh route are plying through the highway
13जेएनडी06-कैथल से आकर कैथल रोड फ्लाईओवर के नीचे से नए बस स्टैंड की तरफ जाती रोडवेज बस। संवाद - फोटो : मुस्करा कस्बे के जवारा जुलूस में शामिल हाथी व उमड़ी भीड़। संवाद
जींद। नरवाना, बरवाला, हांसी और असंध रूट पर चलने वाली बसों का आवागमन कैथल रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे से हो रहा है। ऐसे में शहर के अंदर से लघु सचिवालय के सामने, पुराना बस स्टैंड, एसडी स्कूल, रुपया चौक और पटियाला चौक से बस पकड़ने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अंदर से बसों का आवागमन नहीं होने के कारण यात्री बस के इंतजार में खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

पहले भी मार्च माह में यात्री शहर के अंदर से बसों के संचालन की मांग को लेकर समाधान शिविर में शिकायत कर चुके हैं। उस समय भी रोडवेज महाप्रबंधक ने कार्य निरीक्षक को लोकल रूट की बसों का आवागमन शहर के अंदर से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब फिर से बस फ्लाईओवर से आ-जा रही हैं। इससे यात्री पुराने बस स्टैंड, लघु सचिवालय के बाहर, एसडी स्कूल, पुरानी सब्जी मंडी और पटियाला चौक पर बसों का इंतजार करते रह जाते हैं। शहर में गोहाना रोड पर नागरिक अस्पताल, राजकीय पीजी कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, लघु सचिवालय, एसडी स्कूल सहित अन्य निजी कोचिंग संस्थान हैं। ऐसे में यहां यात्रियों का आवागमन ज्यादा रहता है। शहर से भीड़ कम करने के लिए पांडू पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड से मार्च 2022 में बसों का संचालन शुरू किया गया था। हालांकि चंडीगढ़, यमुनानगर, पटियाला जैसी लंबे रूट की बसों को हाईवे से चलने के निर्देश दिए गए थे और हांसी, असंध, नरवाना, कैथल जैसे लोकल रूट की बसों को शहर के अंदर से आवागमन करने के निर्देश दिए गए थे। शहर में विभिन्न शिक्षण संस्थान में आसपास के गांवों और शहर के छात्र पढ़ने आते हैं, लेकिन लंबे रूट के बसों की तर्ज पर लोकल रूट की बस भी फ्लाईओवर से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जींदमामले पर संज्ञान लिया जाएगा और बसों का आवागमन शहर के अंदर से सुनिश्चित किया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed