{"_id":"6738e4cf08ab8577c104df9c","slug":"buses-and-trains-reaching-their-destination-late-due-to-fog-jind-news-c-199-1-sroh1009-125818-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धुंध के कारण देरी से गंतव्य पर पहुंच रहीं बसें और ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धुंध के कारण देरी से गंतव्य पर पहुंच रहीं बसें और ट्रेनें
Sun, 17 Nov 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी21: शहर के बस अड्डे पर देरी से पहुंची बस। संवाद
जींद। धुंध में दृश्यता कम होने के कारण बस व ट्रेन का आवागमन लगातार प्रभावित हो रहा है। इसके कारण ट्रेन व बस कम गति में चल रही हैं। इससे यात्रियों को अपने निर्धारित समय पर पहुंचने में देरी हो रही है। जींद से अलसुबह 4 से साढ़े पांच बजे के मध्य चंडीगढ़, हरिद्वार, पटियाला, यमुनानगर, मथुरा, दिल्ली, गुरुग्राम व रोहतक के लिए बस निकलती है। सुबह धुंध ज्यादा होने के कारण बसों के संचालन में दिक्कत होती है। इसके कारण सभी यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है।
दृश्यता कम होने के कारण कई सड़कों पर वाहन दिखाई नहीं देते। इससे दुर्घटना होने का डर बना रहता है। सुबह चलने वाली बस अपने निर्धारित समय से अंतिम स्टैंड पर डेढ़ घंटा देरी से पहुंच रही है। यही हाल ट्रेनों का भी है। शनिवार को कुछ ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट रहीं। इसमें ट्रेन नंबर 15910 अवध-असम 4 बजकर 17 मिनट पर जींद पहुंची, जो 6 बजकर 29 मिनट पर जींद पहुंची। ट्रेन नंबर 14624 पातालकोट एक्सप्रेस 8 बजकर 58 मिनट के बजाय 9 बजकर 54 मिनट पर जींद पहुंची। ट्रेन नंबर 16032 अंडमान एक्सप्रेस सुबह 10 बजकर 45 मिनट की जगह दोपहर बाद 4 बजकर 26 मिनट पर जींद पहुंची। ट्रेन नंबर 12482 इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 11 बजे की जगह दोपहर साढ़े 12 बजे जींद पहुंची। ट्रेन नंबर 15909 डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध-असम शाम 6 बजकर 17 मिनट का टाइम है, जो रात 10 बजे तक व ट्रेन नंबर 12137 पंजाब मेल रात 11 बजकर 44 मिनट की जगह 2 बजकर 39 मिनट पर जींद पहुंची।
वर्जन धुंध के कारण रोडवेज की बस अपने अंतिम अड्डे तक देरी से पहुंच रही है। यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। धुंध में दृश्यता कम होने के कारण बसों को कम गति से चलाना पड़ रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में फॉग लाइट लगवाई जा रही है। -राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद डिपो।