{"_id":"6a762cdfd40037d33902d39d","slug":"bus-service-starts-from-jind-to-aligarh-passengers-will-get-relief-jind-news-c-199-1-sroh1006-158073-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद से अलीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद से अलीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी18-बस अड्डे पर खड़ी जींद रोडवेज, जिसको अलीगढ़ के लिए शुरू किया है। संवाद
जींद। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जींद रोडवेज डिपो ने अलीगढ़ के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इस बस सेवा के शुरू होने से अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ रोहतक, गुरुग्राम, सोहना और पलवल तक सफर करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। यात्रियों को अब इस रूट पर बार-बार बस बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, बस प्रतिदिन सुबह 5:50 बजे जींद बस स्टैंड से रवाना होगी। यह बस रोहतक, गुरुग्राम, सोहना और पलवल होते हुए अलीगढ़ पहुंचेगी। जींद से अलीगढ़ की दूरी करीब 298 किलोमीटर है जिसके लिए यात्रियों को 335 रुपये किराया देना होगा।
बस निर्धारित समय के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे पलवल पहुंचेगी और इसके बाद अलीगढ़ के लिए रवाना होगी। वापसी में यह बस अलीगढ़ से दोपहर करीब 2:30 बजे जींद के लिए चलेगी और रात करीब 10 बजे जींद बस स्टैंड पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस नई सेवा से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों का समय और धन दोनों की बचत होगी। पहले इस रूट पर यात्रा करने वालों को अलग-अलग बसों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे परेशानी बढ़ती थी।
इन प्रमुख रूटों पर संचालित हो रही सेवाएं
जींद रोडवेज डिपो के पास वर्तमान में करीब 165 बसें हैं। इनमें 37 किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित बसें भी शामिल हैं। डिपो की ओर से पहले ही दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, हरिद्वार, पांवटा साहिब, लुधियाना सहित कई प्रमुख शहरों के लिए नियमित बस सेवाएं चलाई जा रही हैं। अलीगढ़ के लिए नई सेवा शुरू होने से रोडवेज के रूट नेटवर्क का विस्तार हुआ है।
वर्जन
जींद से अलीगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है। यात्रियों से इस रूट पर 335 रुपये किराया लिया जाएगा। इससे अलीगढ़ और बीच के शहरों तक यात्रा करने वालों को सीधी सुविधा मिलेगी। - विजय कुंडू, डीआई, बस अड्डा जींद