फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus service resumed from Jind to Banbhauri, fare will be Rs 60

Jind News: जींद से बनभौरी के लिए फिर से शुरू हुई बस, 60 रुपये लगेगा किराया

Sat, 02 Aug 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bus service resumed from Jind to Banbhauri, fare will be Rs 60
02जेएनडी05-बस स्टैंड परिसर में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
जींद। श्रद्धालुओं की मांग पर रोडवेज जींद डिपो ने जींद से बनभौरी धाम के लिए फिर से बस सेवा शुरू की है। यह बस लगभग चार महीने से बंद थी। जींद से बनभौरी का किराया 60 रुपये लगेगा।
विज्ञापन

बस जींद बस स्टैंड से दोपहर दो बजे चलेगी जो उचाना होते हुए बनभौरी धाम पहुंचेगी। फिर अगले दिन सुबह सात बजे बस बनभौरी से चलकर जींद पहुंचेगी। बस को दिन में अन्य रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शक्तिपीठ माता भ्रामरी देवी मंदिर बरवाला के बनभौरी गांव में स्थित है। यहां मंदिर में 24 घंटे माता के दरबार में अखंड ज्योत जलती है। नवरात्र में बड़ी तादाद में श्रद्धालु मां की पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। यहां मंदिर में नवरात्र पर सैकड़ों की संख्या में अखंड ज्योत जलाई जाती है। नवरात्र मेले में विशेषत चतुर्थी से लेकर षष्ठी तक मेले में भक्त आते हैं। छट पर माता भ्रामरी की पूजा का विशेष महत्व है। यहां मान्यता है कि माता भ्रामरी देवी व अष्टभुजी माता महिषासुर वर्धनी की मूर्तियां धरती से ही प्रकट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर धागा बांधकर मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर यहां दरबार में हाजिरी लगाते है। यहां श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराते हैं। नवविवाहित जोड़ों के द्वारा माता का आशीर्वाद लेने की परंपरा वर्षों पुरानी है। अष्टमी और नवमी को कढ़ाई चढ़ाई जाती है। ऐसे में यहां काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जींद से बनभौरी के लिए बस चलने पर यात्रियों को फायदा होगा।

वर्जन
जींद से बनभौरी धाम के लिए यात्रियों की मांग पर फिर से बस चलाई गई है। यह बस चलने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। जींद से काफी संख्या में श्रद्धालु बनभौरी धाम पूजा करने जाते हैं। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
-जसमेर खटकड़, डीआई जींद बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed