फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus queue shelter will be built at Hatho base, there will be a stop for buses of long routes

Jind News: हथो अड्डे पर बनेगा बस क्यू शेल्टर, लंबे रूटों की बसों का होगा ठहराव

Wed, 10 Jan 2024 09:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 Jan 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
Bus queue shelter will be built at Hatho base, there will be a stop for buses of long routes
हथो गांव का बस स्टैंड, क्यू शेल्टर बनेगा। संवाद
नरवाना। हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथो बस स्टैंड पर क्यू शेल्टर बनाया जाएगा। इसके बाद इस रूट से गुजरने वाली लंबे रूटों की बसों का ठहराव किया जाएगा। हथो गांव के आसपास दर्जनों गांवों के लोगों की पुरानी मांग थी कि हथो अड्डे पर लंबे रूटों की बसों का ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की इस मांग पर विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चंडीगढ़, हिसार, सिरसा रूट की बसों का हथो बस स्टैंड में ठहराव के लिए पत्र लिखा था। इसमें लगभग दस गांव हथो, बिधराना, ढाक ल, सींसर, सिंघवाल, गुरथली, लोधर, खेड़ी शेरखां, सुदकैन कलां व सुदकैन खुर्द शामिल हैं। विधायक ने बताया कि सभी गावों की यह मांग भी पूरी हो गई और इसके साथ ही हथो बस स्टैंड में बस क्यू शेल्टर निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है, इसका निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही नरवाना से बेलरखा, बेलरखा से अंबरसर, अंबरसर से वापस बेलरखा, बेलरखा से सुरजाखेड़ा, सुरजाखेड़ा से मोहलखेड़ा और वापस नरवाना के लिए रोजाना चार बार बसों का आवागमन होगा, इसका समय नरवाना से सुबह आठ बजे, दोपहर 12 बजे, दोपहर तीन बजकर 20 मिनट व शाम पांच बजे होगा। इसके आदेश महानिदेशक हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा कर दिए गए हैं। वहीं विधायक रामनिवास ने कहा कि उनके पास जिन भी गांव में बस सुविधा की मांग आ रही है। उसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं और उनका नरवाना के हर गांव तक बस सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है। विधायक के इस प्रयास से गांव-हथो, सींसर, बेलरखा, सुरजाखेड़ा, मोहलखेड़ा के सरपंच व जिला पार्षद वीरेंद्र सरपंच सिंघवाल ने आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed