फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bus passengers from panipat reached jind 40 minutes ahead of time, had to wait for 1 hour

समय से 40 मिनट जींद पहुंची पानीपत जाने वाली बस, यात्रियों को करना पड़ा एक घंटे इंतजार, हंगामा

Fri, 11 Oct 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bus passengers from panipat reached jind 40 minutes ahead of time, had to wait for 1 hour
शाम 4 : 40 मिनट पर हिसार से पानीपत जाने वाली रोडवेज बस में पानीपत और उससे आगे जाने वाले यात्रियों ने उस समय हंगामा कर दिया, जब बस जींद बस स्टैंड पर करीब एक घंटे तक खड़ी रही। यात्रियों ने कहा कि बस के चालक और परिचालक आए दिन यात्रियों को इसी प्रकार परेशान करते हैं। वहीं चालक व परिचालक ने बताया कि बस का जींद से चलने का समय 7:20 बजे है, लेकिन शुक्रवार को बस कुछ जल्दी पहुंच गई थी। वहीं बस में लिखे फोन नंबर पर जब यात्रियों ने बात करनी चाही तो वह भी जींद के अधिकारी का नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से 40 मिनट पहले जींद डिपो पर पहुंच गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों ने कहा कि जब उन्होंनेे चालक व परिचालकों से बस के जींद से लेट चलने का कारण पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद यात्रियों ने साइट पर दिए गए जींद डिपो के जीएम का नंबर मिलाया तो वह नंबर भी अपडेट नहीं मिला।
विज्ञापन

बस में लिखा नंबर जींद डिपो के जीएम का नहीं निकला कैथल का
जींद डिपो के जीएम के नंबर पर फोन मिलाया गया तो अधिकारी ने कहा कि वह कैथल डिपो के जीएम हैं। इस समस्या के बारे में यात्री जींद डिपो के जीएम से बात करें। इस समस्या में वे यात्रियों की किसी प्रकार की सहायता नहीं कर सकते। यात्रियों ने कहा कि जब उन्होंने जींद डिपो के जीएम का नंबर मांगा तो उन्होंने कहा कि उनके पास जींद डिपो के जीएम का नंबर नहीं है। यात्रियों ने कहा कि बस के लेट चलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में ऐसा कोई डिपो नहीं है, जिसमें बस का बूथ पर एक घंटे का स्टॉपेज हो। वहीं इस बारे में जब चालक व परिचलाक से बातीचत की गई तो उन्होंने कहा कि जाम नहीं मिलने पर वे शुक्रवार को जींद जल्दी पहुंच गए। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई। आमतौर पर हिसार से बस शाम सात बजे जींद पहुंचती है और 7 : 20 मिनट पर जींद से पानीपत के लिए चलती है।

अगर साइट पर नंबर अपडेट नहीं है तो इसे ठीक करवाया जाएगा। वहीं इस बारे में शनिवार को रिपोर्ट मांगी जाएगी कि बस इतनी जल्दी कैसे आ गई। उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। जींद से पानीपत के लिए चलने का बस का समय शाम सात बजकर 20 मिनट का है। इसलिए यात्रियों को परेशानी हुई कि बस के जल्दी आने के बाद भी बस इतनी लेट चली। बस अपने निर्धारित समय पर जींद से चली थी। शाम सात बजकर 20 मिनट के बाद आठ बजकर 20 मिनट पर पानीपत के लिए अगली बस है।
-बिजेंद्र सिंह, जींद डिपो जीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed