फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bullet fired while dancing in wedding procession, young man hit in stomach

Jind News: बरात में नाचते समय चली गोली, युवक के पेट में लगी

Fri, 16 Feb 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 16 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired while dancing in wedding procession, young man hit in stomach
जींद। पिल्लूखेड़ा में बरात में नाच रहे एक युवक के पेट में गोली लग गई। गोली साथ में ही नाच रहे युवक की बंदूक से लगी। इस मामले में पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर घड़वाल निवासी जोगेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में घड़वाल निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह अपने दोस्त प्रसन्न की बरात में 12 फरवरी को पिल्लूखेड़ा गया हुआ था। इस दौरान बरात में गांव का ही विजय भी गया हुआ था। विजय के पास लाइसेंसी बंदूक है। वह बरात में नाच रहा था और विजय उसके पास ही खड़ा था। इस दौरान विजय के मोबाइल पर किसी का फोन आया और जब वह जेब से मोबाइल निकाल रहा था तो उसकी अंगुली गलती से पिस्तौल का ट्रिगर दब गई। इससे गलती से फायर हो गया। गोली उसके पेट में जा लगी। जहां से उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर विजय के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed