{"_id":"65833900bb0ab6cea8029134","slug":"building-construction-workers-union-meeting-held-in-labor-shed-jind-news-c-199-1-jnd1001-10459-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लेबर शेड में भवन निर्माण कामगार यूनियन की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लेबर शेड में भवन निर्माण कामगार यूनियन की हुई बैठक
Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी07: बैठक में भाग लेते भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य। संवाद
जुलाना। भवन निर्माण कामगार यूनियन ने बुधवार को बैठक में कहा कि मजदूरों को सरकार की अनदेखी का सामना कर पड़ रहा है। मजदूरों को वेरिफिकेशन नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है।
कस्बे की लेबर शेड में मजदूर नेता सुभाष पांचाल ने बताया कि कई कई वर्षाें से मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा दिया जाने वाला लाभ नही मिल रहा है। मजदूरों की मांग है कि वर्षों से अटकी पड़ी बकाया सुविधाओं की राशि जारी करवाई जाए, चार साल से कन्यादान, मृत्यु उपरांत मिलने वाली सहायता, मातृत्व-पितृत्व, छात्रवृत्ति आदि सुविधाओं की राशि लम्बे समय से बकाया पड़ी हुई है। इन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा बार-बार आपत्तियां लगाई जा रही है। अटकी हुई बकाया सुविधा राशि जारी की जाए। पुराना पंजीकरण अपडेट एवं ऑनलाइन करवाया जाएं, जिले के आधे से ज्यादा निर्माण मजदूरों का पंजीकरण ना तो ऑनलाइन है और ना ही अपडेट है। जिस कारण मिलने वाली सुविधाओं से निर्माण मजदूर वंचित हो रहे हैं। निर्माण मजदूरों का पुराना पंजीकरण ऑनलाइन व अपडेट करवाया जाए। ऑनलाइन पंजीकरण को बहाल करवाया जाए। कैम्प लगवाकर नया पंजीकरण करवाया जाए। रद्द किए गए आवेदनों को बहाल करवाया जाए। परिवार पहचान पत्र की त्रुटि को ठीक करवाया जाए। जुलाना में अधूरे पड़े लेबर शैड को पूरा करवाया जाए। बैठक में कामरेड सुल्तान जांगड़ा, सुरेश जांगड़ा दलबीर, बलराज, नरेश, राजकुमार मौजूद थे।