फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Building construction workers union burnt effigy, expressed anger

Jind News: भवन निर्माण कामगार यूनियन ने पुतला जलाया, रोष जताया

Tue, 04 Feb 2025 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Building construction workers union burnt effigy, expressed anger
03जेएनडी18-गांगोली गांव में पुतला फूंककर रोष प्रकट करते हुए भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा क - फोटो : संवाद
पिल्लूखेड़ा। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के आह्वान पर गांगोली गांव में निर्माण मजदूरों ने पंजीकरण रद्द किए जाने, परिवार पहचान पत्र की बाध्यता खत्म करने सहित अन्य मांगों को लेकर रोष स्वरूप पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा हजारों निर्माण मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

21 और 22 जनवरी को दो दिन में प्रदेश के हजारों निर्माण मजदूर कारीगरों का पंजीकरण ब्लॉक कर दिया गया है। इसके चलते निर्माण मजदूर कारीगर तमाम सुविधाओं से वंचित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन राज्य कमेटी का प्रतिनिधिमंडल कई बार श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारियों व मंत्रियों को बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार बारे शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। असल में तो सरकार निर्माण मजदूरों को ही श्रम कल्याण बोर्ड से बाहर करके इसमें मौजूद छह हजार करोड़ रुपये को अपने राजनीतिक हितों के लिए खर्च करना चाहती है। इसे भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो छह फरवरी को भारी संख्या में निर्माण मजदूर व कारीगर जिला स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस अवसर पर जिला कैशियर संदीप जाजवान, ओमप्रकाश, राधेश्याम, मनोज, राजेंद्र, दलबीर, बिट्टू, बलराज, सुनील और अंकित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed