{"_id":"6a933684923e6b417f0012ec","slug":"buffalo-milk-will-be-sold-at-rs-100-per-litre-in-sirsa-khedi-from-september-1-cattle-farmers-have-fixed-the-rate-jind-news-c-199-1-sroh1009-159336-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिरसा खेड़ी में एक सितंबर से 100 रुपये लीटर बिकेगा भैंस का दूध, पशुपालकों ने तय किया रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिरसा खेड़ी में एक सितंबर से 100 रुपये लीटर बिकेगा भैंस का दूध, पशुपालकों ने तय किया रेट
विज्ञापन
जींद। दूध उत्पादन की बढ़ती लागत और पशुपालन से घटती आमदनी के बीच अब जिले के पशुपालक भी दूध के दाम बढ़ाने की मुहिम में शामिल हो गए हैं। जुलाना तहसील के सिरसा खेड़ी गांव में करीब 20 पशुपालकों ने बैठक कर एक सितंबर से भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर बेचने का निर्णय लिया है। यह भी तय किया कि निर्धारित कीमत से कम पर दूध बेचने वाले पर 5100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। घर से दूध लेने आने वाले ग्राहकों से भी 100 रुपये प्रति लीटर का भाव ही लिया जाएगा।
इस फैसले के बाद एक दिन पशुपालकों ने वीटा को भी दूध नहीं दिया लेकिन नुकसान को देखते हुए अब एक पशुपालक ने पुराने रेट पर दूध बेचना शुरू किया तो दूसरे लोगों ने भी दूध देना शुरू कर दिया है। दूध का रेट बढ़ाने के लिए पशुपालक जल्द दोबारा पंचायत बुलाने की तैयारी कर रहे हैं।
जींद क्षेत्र में फिलहाल भैंस का दूध 70 से 80 रुपये और गाय का दूध 50 से 60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पशुपालकों का कहना है कि पशु आहार, तूड़ी, दवाइयों और अन्य खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में मौजूदा कीमतों पर दूध बेचना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
राजथल से शुरू हुई मुहिम
दूध के दाम बढ़ाने की यह मुहिम हिसार जिले के राजथल गांव से शुरू हुई थी। वहां पशुपालकों ने एक सितंबर से भैंस का दूध 100 रुपये, गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर और देसी घी 1500 से 2500 रुपये प्रति किलोग्राम करने का निर्णय लिया। इसके बाद हांसी, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद में भी पशुपालकों ने बैठकें कर इसी तर्ज पर दूध के दाम तय करने पर मंथन शुरू किया है।