{"_id":"69e522f7d81f197bba0e1d07","slug":"buffalo-dies-after-soil-collapses-at-ponds-edge-jind-news-c-199-1-sroh1006-151944-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तालाब किनारे मिट्टी धंसने से भैंस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तालाब किनारे मिट्टी धंसने से भैंस की मौत
विज्ञापन
19जेएनडी28-तालाब में मिट्टी गिरने से दबी भैंस। स्रोत: ग्रामीण
जुलाना। कस्बे के वार्ड-1 में तालाब की मिट्टी धंसने से एक भैंस दब गई जिससे उसकी की मौत हो गई। वार्ड-1 निवासी राकेश ने बताया कि वे एक साल पहले मुर्राह नस्ल की ढाई लाख रुपये की भैंस खरीदकर लाए थे।
17 अप्रैल को वे रोजाना की तरह भैंस को तालाब में पानी पिलाने गए थे। अचानक तालाब की मिट्टी गिर गई। आवाज से कटड़ी डरकर भाग गई। वह कटड़ी को छोड़कर आए तो भैंस तालाब में नहीं मिली तो उसने आस पास के गांवों में भी भैंस की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
18 अप्रैल को तालाब पर गए लोगों ने देखा की भैंस मिट्टी के नीचे दबी हुई है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने राकेश को दी। राकेश ने जब मौके पर जाकर देखा तो भैंस की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
राकेश ने आरोप लगाया कि तालाब सुंदरीकरण के कारण भैंस की मौत हुई है क्योंकि तालाब के चारों ओर लगभग 20 फीट तक खड़ी मिट्टी लगाई गई। एक सप्ताह बाद ही मिट्टी गिरने लग गई थी। मिट्टी से लगातार खतरा बन रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उसे हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए ताकि उसका गुजर बसर कर हो सके।