फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BSP is trying to gain a foothold in Haryana

Jind News: हरियाणा में पांव जमाने की फिराक में बसपा

Sun, 08 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
BSP is trying to gain a foothold in Haryana
07जेएनडी25: पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बसपा के राष्ट्री
जींद। प्रदेश की राजनीतिक दिशा फिलहाल बसपा के अनुकूल नहीं है। इसके बावजूद भी बसपा नेता हरियाणा संगठन में दम भरने की फिराक में हैं। इसको लेकर प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रणधीर बैनीवाल व प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने शिरकत की।
विज्ञापन

हरियाणा में बसपा की राजनीतिक स्थित पिछले विधानसभा चुनाव में कई पार्टियों से बेहतर रही। हालांकि प्रदेश में कुल वोट बैंक बसपा का 4 प्रतिशत रहा। इसके अलावा सत्ता से बाहर हुई। जजपा से कई गुणा बेहतर प्रदर्शन बसपा का प्रदेश के लोकसभा चुनाव में रहा। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में बसपा ने इनेलो के साथ गठबंधन का सहारा राजनीतिक दशा को सुधारने के लिए लिया था, लेकिन प्रदेश की राजनीतिक हालात दो पार्टियों पर ही अटकी रही। इस बार विधानसभा व लोकसभा में भाजपा और कांग्रेस के मध्य ही वोट बैक का टकराव रहा।
विज्ञापन

इनके अलावा किसी भी क्षेत्रीय पार्टी की तरफ रुझान मतदाताओं ने नहीं दिखाया। इसके बावजूद भी बसपा को हरियाणा के मतदाताओं से आस है। यहां पर राष्ट्रीय स्तर के नेता प्रदेश स्तरीय बैठक लेकर मतदाताओं को पार्टी की नीतियों व बूथ को मजबूत करने के लिए मंत्रणा कर रहे हैं कि कैसे हरियाणा में बसपा का जनाधार बढ़ा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा की शनिवार को देश के सभी राज्यों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने व पिछले चुनाव में हार को लेकर समीक्षा बैठक हुई। संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रदेश को 4 जोन में बांटकर काम किया जा रहा है। इससे आगामी चुनाव में हरियाणा में बसपा का अलग ही जनाधार तैयार होगा। इस मौके पर राकेश सिवानामाल, जोगेंद्र रेढू, देशराज सरोहा, प्रदेश उपाध्यक्ष सहीराम, अमित फरैण कलां, धर्मबीर भुक्कल, प्रदेश सचिव सूरत सिंह व जिलेसिंह कश्यप मौजूद रहे।


प्रदेश सरकार को बताया भ्रष्टाचारी
बसपा नेताओं ने भाजपा सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश में आए दिन अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर फेल है। आए दिन लूट, डकैती, हत्याएं बढ़ रही हैं। युनाव में सबको पक्का मकान देने का वादा करने वाली भाजपा आज प्रदेश में मकानों पर बुलडोजर चलवा रही है। फरीदाबाद में बिना नोटिस दिए 300 मकान तोड़े गए। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर अपराध बढ़ रहा है। इसके अलावा आमजन को आए दिन पोर्टल के चक्कर में उलझाकर लाइनों में लगाया हुआ है। अधिकारी आमजन को कार्य के लिए चक्कर कटवा रहे हैं, लेकिन सरकार में जनता की सुनने वाला कोई नहीं है।

07जेएनडी25: पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बसपा के राष्ट्री

07जेएनडी25: पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बसपा के राष्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed