फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brother-in-law killed BSF jawan, who broke ice

साले ने बीएसएफ जवान की बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर की हत्या

Tue, 06 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed BSF jawan, who broke ice
संदीप की फाइल फोटो। - फोटो : Jind
छुट्टी पर घर आए बीएसएफ सैनिक की घरेलू कलह के चलते सोमवार की रात में बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई। सैनिक की हत्या के आरोप में उसके साले, पत्नी व दो अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मणिपुर में तैनात गांव सुरबरा निवास 34 वर्षीय संदीप 28 मार्च को एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उचाना थाना के प्रभारी रविंदर कुमार के अनुसार उन्हें सोमवार रात दस बजे सूचना मिली कि सुरबरा गांव में छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान पर हमला कर घायल कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि परिजन संदीप को अस्पताल लेकर गए हुए हैं। ऐसे में पुलिस नरवाना अस्पताल पहुंची तो जानकारी मिली कि संदीप की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रविंदर कुमार ने बताया कि घरेलू कलह के चलते संदीप की पत्नी ने अपने भाई प्रेम नगर निवासी मनदीप को घर पर बुलाया हुआ था। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। इस दौरान संदीप और मनदीप के बीच झगड़ा हो गया। मनदीप अपनी बहन और उसके बच्चों को लेकर वहां से जाने लगा तो संदीप ने बच्चों को नहीं लेकर जाने की बात कही। इसके बाद मनदीप ने संदीप के सीने में सुआ घोंप दिया। जिससे वह घायल हो गया। संदीप के परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां पर उसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नफे सिंह की शिकायत पर उसकी बहू उषा, संदीप के साले मनदीप और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को बीएसएफ की टुकड़ी ने गांव पहुंच कर संदीप को अंतिम सलामी दी और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed