{"_id":"661feabb1395e1de6700de4e","slug":"brokers-stop-loading-wheat-in-chhatar-jind-news-c-199-1-jnd1001-115864-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छातर में आढ़तियों ने गेहूं की लोडिंग की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छातर में आढ़तियों ने गेहूं की लोडिंग की बंद
Wed, 17 Apr 2024 08:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 17 Apr 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
17जेएनडी20: छातर सब यार्ड के गेट को बंद कर रोष प्रकट करते हुए आढ़ती। संवाद
उचाना। छातर सब यार्ड पर आढ़तियों ने गेहूं के बैगों की लोडिंग को बंद करते हुए गेट बंद करके रोष प्रकट किया। आढ़तियों ने कहा कि करसिंधु-छातर रोड पर जो गोदाम है जिसमें छातर सब यार्ड की गेहूं जाती है वहां पर नमी के नाम पर गेहूं के ट्रक वापिस भेजे जा रहे हैं। खरीद एजेंसी द्वारा गेहूं जो खरीदी गई है वो नियमानुसार है। आढ़ती किसी सूरत में किसी तरह का कट गेहूं के नमी के नाम पर नहीं देंगे। एजेंसी छातर सब यार्ड से खुद गेहूं की नमी जांच करें। गोदामों में गेहूं के बैग लेकर जाने की जिम्मेदारी खरीद एजेंसी की है न ही आढ़ती की है।
विजय, राजू मोर, ओमदत्त डाहोला, रतन, पवन, दरवेश ने कहा कि दो दिनों से आढ़तियों को नमी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। वहां से ट्रक वापिस भेजे जा रहे है जिससे आढ़ती, किसान परेशान है। आढ़तियों, किसानों को तंग करने के लिए नमी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। जब तक गोदाम में आढ़तियों को नमी के नाम पर तंग करना बंद नहीं किया जाता तब तक छातर सब यार्ड पर गेहूं के बैगों की लोडिंग नहीं करवाएंगे।
गोदाम इंचार्ज जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 12 प्रतिशत तक नमी वाली गेहूं बिना कट लगवाए उतारी जाती है। 14 प्रतिशत तक नमी हो तो उसे नियमानुसार कट लगा कर उतरवाया जाता है। 14 प्रतिशत से अधिक नमी है तो वो गेहूं नहीं उतरवाई जाती है। जो आरोप लगाए जा रहे है वो गलत हैं।