फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Breach in jail security, mobile delivered through bowling...two named

Jind News: जेल की सुरक्षा में सेंध, बोलिंग से पहुंचाया मोबाइल...दो नामजद

Fri, 04 Sep 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Breach in jail security, mobile delivered through bowling...two named
जींद। जिला जेल में बंद कैदियों तक बाहर से बॉलिंग के जरिए मोबाइल पहुंचाने का मामला सामने आया है। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने नोकिया मोबाइल, डाटा केबल और चार्जर बरामद किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जेल उप अधीक्षक विक्रम गिल ने दर्ज एफआईआर में बताया कि तीन सितंबर को बुर्ज नंबर तीन और चार के बीच अवैध सामान पहुंचाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वार्डन नारायण, तेजा सिंह, सुरेंद्र और हेड वार्डन रामनिवास की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान वार्डन तेजा सिंह को काले रंग की पॉलिथीन मिली। पॉलिथीन खोलने पर नोकिया कंपनी का मोबाइल, डाटा केबल और चार्जर बरामद हुआ।
पूछताछ में बिहार निवासी बंदी वीरेंद्र पासवान ने पुलिस को बताया कि दो सितंबर की सुबह वह चक्कियों में दूध देने गया था। इसी दौरान हवालाती बंदी नवीन निवासी बुआना ने उन्हें लंगर के पीछे से बाहर से फेंकी गई वस्तु उठाने को कहा था। वीरेंद्र ने सामान उठाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में नवीन ने बताया कि रामराय निवासी जतिन ने अपने किसी परिचित के जरिए बॉलिंग करवाकर सामान जेल में पहुंचाया था। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि हवालाती नवीन और जतिन को नामजद किया गया है। एक अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed