फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BPL and Ayushman cards distributed to people under Vikas Bharat Sankalp Yatra

Jind News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगों को बांटे बीपीएल व आयुष्मान कार्ड

Sat, 23 Dec 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
BPL and Ayushman cards distributed to people under Vikas Bharat Sankalp Yatra
22जेएनडी19 : विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान वि​भिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलो
सफीदों। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को सफीदों उपमंडल के धर्मगढ़ गांव में पहुंची। इसमें मुख्यातिथि के रुप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने शिरकत की। उन्होंने मौके पर पात्र लोगाें को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर, आयुष्मान कार्ड तथा बीपीएल कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगाें को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह यात्रा काफी कारगर साबित हो रही है। उन्होंने लोगों को आत्मनिर्भर भारत व मजबूत राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी विभागाें ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हुए थे, जिनके माध्यम से लोगों की समस्याओं को मौके पर ही दूर किया गया।
विज्ञापन


सैनी ने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह विकसित भारत का सपना देखते हुए संकल्प लें। केंद्र में नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना, स्टार्टअप इंडिया, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला समेत अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति उठा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा गांव-गांव में पहुंच रही है। अब लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही मिल रहा है। लोग संकल्प यात्रा में लगी प्रधानमंत्री की फोटो के साथ सेल्फी लेकर अपलोड कर रहे है। इससे पता चलता है कि लोगों में काफी उत्साह है। सरकार से जुड़े कार्य के लिए हम दफ्तरों में जाते हैं,और अपना काम कराने की कोशिश करते हैं, मगर आज सभी कार्यालयों के अधिकारी आपके गांव में आए हैं। केंद्र व राज्य सरकार की इच्छा अनुसार सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रशासन के अधिकारी आपके दरवाजे पर आ रहे है। हमें इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां प्रदान की है, इन नौकरियों में बिना खर्ची- बिना पर्ची के गरीब घरों के बच्चों ने नौकरियां मिली हैं। इस अवसर पर मोबाइल वैन में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रसारण किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, गांव के सरपंच अजीतपाल चट्ठा, जयपाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश कश्यप, राजकुमार जोगी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग, कविता शर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, रामजुआरी शर्मा, चरण सिंह जोगी विस्तारक विधानसभा सफीदों, सरदार मेजर सिंह, रामनिवास वाल्मीकि व सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed