{"_id":"691636620c3d6351650328e8","slug":"boys-hostel-students-furious-over-the-chaos-jind-news-c-199-1-jnd1010-143801-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अव्यवस्थाओं पर भड़के बॉयज हॉस्टल के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अव्यवस्थाओं पर भड़के बॉयज हॉस्टल के छात्र
Fri, 14 Nov 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी02 : शिवाजी बॉयज हॉस्टल की अव्यवस्थाओं को लेकर वार्डन का ज्ञापन सौंपते छात्र। स्रोत छात
जींद। किसान छात्र एकता संगठन के कार्यकारिणी प्रधान गोविंद सैनी ने शिवाजी बॉयज हॉस्टल में अव्यवस्थाओं और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में वार्डन को ज्ञापन सौंपा। गोविंद सैनी ने कहा कि हॉस्टल और मेस की स्थिति खराब है।
मेस में घटिया भोजन परोसा जा रहा है। क्लर्क ड्यूटी समय की अवहेलना कर रहा है जिससे छात्रों को कार्य करवाने में कठिनाई हो रही है। तीसरी-चौथी मंजिल का वाई-फाई बंद है और लैब अनधिकृत रूप से सील की गई है। हॉस्टल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है आरओ सिस्टम खराब पड़ा है और रीडिंग रूम के कंप्यूटर काम नहीं कर रहे।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मूलभूत सुविधाओं में असफल है। इस अवसर पर सौरभ, सागर, प्रयास, सुनील, युगल और साहिल मौजूद रहे।