फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Boy and girl beaten for love marriage

Jind News: प्रेम विवाह करने पर युवक-युवती को पीटा

Sat, 27 Apr 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Boy and girl beaten for love marriage
जींद। प्रेम विवाह करने पर एक परिवार ने युवक-युवती की लाठी-डंडों से से बुरी तरह से पिटाई करने के साथ जान से मारने की धमकी दी है। शहर थाना पुलिस ने युवती के परिजन के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक युवक ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जनवरी 2023 को उसने कॉलोनी की ही रहने वाली लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह कैथल में रहने लगा था। गत दिनों उसकी मां की तबीयत खराब होने पर वह वापस आकर अपने घर रहने लगा। उसकी शादी से ससुराल के लोग भी खुश थे। 25 अप्रैल को वह और उसकी पत्नी के साथ घर पर था तो ससुराल के रहने वाले चार लोग आए और घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्हें देखकर लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed