फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Both accused of murdering young man arrested

Jind News: युवक की हत्या करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 May 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Both accused of murdering young man arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद । घोघड़िया गांव मेें महिला से छेड़छाड़ से खफा होकर रिश्तेदारी में आए व्यक्ति की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

मृतक के जीजा गांव घोघड़िया निवासी गीन्नू ने आठ मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका रिश्ते का साला गांव भामरसीजर जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब निवासी तेजपाल (38) उनके पास गांव घोघड़िया में पिछले दो माह से रह रहा था। 7 मई शाम को उसके साले तेजपाल का सुभाष से झगड़ा गया था। देर रात को सुभाष तथा सन्नी ने तेजपाल के साथ पहले मारपीट की, फिर उसके गले में पगड़ी बांधकर घसीटते हुए खेत में ले गए। तेजपाल की हत्या करने के बाद शव को नाली में डालकर फरार हो गए। उचाना थाना पुलिस ने गिन्नू की शिकायत पर सुभाष तथा सन्नी के खिलाफ हत्या करने, शव को खुर्द-बुर्द करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष तथा सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed