{"_id":"69122527728a8cc3e303c3e8","slug":"bone-patients-are-getting-better-treatment-in-the-civil-hospital-there-is-a-need-for-a-c-ram-machine-jind-news-c-203-1-sroh1011-121569-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में हड्डी रोगियों को मिल रहा बेहतर उपचार, सी-आरएएम मशीन की है दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में हड्डी रोगियों को मिल रहा बेहतर उपचार, सी-आरएएम मशीन की है दरकार
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मरीज की जांच करते चिकित्सक राहुल यादव---संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को अब पहले से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल यादव हड्डी रोगियों का उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 80 से 100 तक हड्डी रोगी इलाज व परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें हाथ-पैर की हड्डी टूटने, जोड़ों में दर्द, गठिया, कमर दर्द, सर्वाइकल, घुटनों के दर्द जैसी शिकायतें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
डॉ. राहुल यादव योग के माध्यम से भी इलाज कर रहे हैं। नियमित योगाभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ता है और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। अस्पताल में हड्डी रोग विभाग को और सशक्त करने के लिए सी-आरएएम मशीन की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
यह मशीन एक्स-रे की तरह काम करती है और ऑपरेशन थिएटर में हड्डी के अंदर की स्थिति को तत्काल दिखाने में मदद करती है। इस मशीन की उपलब्धता से सर्जरी के दौरान हड्डी के जुड़ाव की सटीक जानकारी मिल सकेगी और मरीजों का उपचार और बेहतर हो जाएगा।
नागरिकों ने भी डॉक्टरों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हड्डी रोग विभाग की सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। योग चिकित्सा के जुड़ने से यह उपचार और प्रभावी हो गया है। लोगों का कहना है कि अगर सी-आरएएम मशीन जल्द उपलब्ध हो जाए तो नागरिक अस्पताल जिलास्तर पर उत्कृष्ट हड्डी रोग उपचार केंद्र के रूप में पहचान बना सकता है।
-- -- -- --
- वर्जन:
नया भवन बनने के बाद सभी प्रकार की सुविधाएं मिलने लगेंगी। भवन का कार्य पूरा होने पर सी-आरएएम मशीन की डिमांड भेजकर मशीन लगवा दी जाएगी। इस मशीन के लगने से लोगों को काफी फायदा होगा। -जयप्रकाश एसएमओ, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।