{"_id":"6ab830c74de77914e7084b54","slug":"body-of-youth-who-drowned-in-canal-during-ganesh-visarjan-recovered-jind-news-c-199-1-jnd1012-161001-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे युवक का शव बरामद
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों। सफीदों शहर के बीचोंबीच गुजरने वाली हांसी बुटाना ब्रांच नहर में शुक्रवार देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बहे 19 वर्षीय युवक का शव शनिवार दोपहर बरामद कर लिया गया है।
शहर के वार्ड नंबर चार निवासी अमन (19) शुक्रवार शाम वार्डवासियों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने हांसी बुटाना ब्रांच नहर पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमन पहले किनारे के नहा रहा था लेकिन बाद में अन्य युवकों के साथ उसने नहर के पुल से छलांग लगा दी। तैरना न आने के कारण वह पानी के तेज बहाव में बह गया।
सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और नहर विभाग के उच्च अधिकारियों से समन्वय कर पानी का बहाव कम करवाया गया। तलाश में आखिरी उम्मीद फाउंडेशन के गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि लगातार तलाशी अभियान के बाद शनिवार साढ़े 12 बजे डूबने वाले स्थान से करीब 15 फीट आगे से शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।