{"_id":"6a2afa7ae7fdf067ba0981c9","slug":"blood-donation-is-the-greatest-human-service-dr-rajesh-bhola-jind-news-c-199-1-sroh1009-154962-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य : डॉ. राजेश भोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य : डॉ. राजेश भोला
विज्ञापन
जींद। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर डॉ. राजेश भोला ने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा कार्य है। डॉ. भोला अब तक 25 बार रक्तदान कर चुके हैं और लगातार जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं।
नौकरी के दौरान उन्हें कई बार ऐसे हालात देखने को मिले जब आपातकालीन ऑपरेशन और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ती थी। कई बार रक्त की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन परिस्थितियों ने उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
डॉ. भोला ने समाज सेवा को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से रक्तदान करना शुरू किया और आज यह सिलसिला 25 बार तक पहुंच चुका है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल मरीजों को जीवन मिलता है बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।