{"_id":"6725077bea1a86486c009be5","slug":"block-committee-president-assaulted-caste-based-abuses-jind-news-c-199-1-sroh1006-125097-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ब्लॉक समिति अध्यक्ष से मारपीट, जातिसूचक गालियां दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ब्लॉक समिति अध्यक्ष से मारपीट, जातिसूचक गालियां दीं
Fri, 01 Nov 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
जींद। सफीदों में ग्रांट वितरण को लेकर हुई ब्लॉक समिति की बैठक में अध्यक्ष के साथ मारपीट करने, धमकाने और जातिसूचक गालियां देने के मामले में पुलिस ने यू ट्यूबर समेत छह ब्लॉक समिति सदस्यों को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
ब्लॉक समिति के चेयरमैन दलबीर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अक्तूबर को सफीदों बीडीपीओ कार्यालय में ग्रांट वितरण के लिए हाउस की बैठक हुई थी। इसमें यू ट्यूबर विकास रोहिल्ला ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि वह इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं। जब उसने हंगामा किया तो वह उठकर जाने लगा। इससे विकास रोहिल्ला के साथ ब्लॉक समिति प्रतिनिधि रामबीर, नवीन, फकरुद्दीन, सुशील, अनिल समेत 20 से ज्यादा लोग उनकी गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए। उनकी गाड़ी को रोककर उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक गालियां दी गईं। अब उसे आरोपियों से जान का खतरा है।
डीएसपी उमेद सिंह ने कहा कि विकास रोहिल्ला, ब्लॉक समिति प्रतिनिधि रामबीर, नवीन, फकरुद्दीन, सुशील, अनिल समेत 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।