फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bjp state president, event cancel, ambedekar jayanti event

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर गतिरोध समाप्त, आयोजकों ने स्थगित किया

Sat, 24 Apr 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
bjp state president, event cancel, ambedekar jayanti event
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर गतिरोध समाप्त, आयोजकों ने स्थगित किया
विज्ञापन

- बढ़ते कोरोना के चलते आंबेडकर जयंती कार्यक्रम किया स्थगित : मोर
- किसानों ने दी थी विरोध की चेतावनी, अंतिम समय तक चलती रही तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
जींद। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को होने वाले कार्यक्रम को आयोजकों ने स्थगित कर दिया है। इसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को शिरकत करनी थी, जिसका विरोध करने का एलान किसानों ने किया था। हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि कार्यक्रम कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित किया गया है। भविष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शहर के एक निजी होटल में मनाने का कार्यक्रम तय हुआ था। इसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को पहुंचना था। पिछले कई दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने इंडोर व आउटडोर में लोगों की संख्या निर्धारित की है। इस कार्यक्रम में ज्यादा लोगों के एकत्रित होने की आशंका के चलते रद्द करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद गंगाराम रामराये, देवीदास बाल्मिकी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयोजकों व किसान नेताओं के बीच हुई थी पंचायत
वहीं कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका था। इससे पहले शुक्रवार को भी आयोजकों व किसान नेताओं के बीच पंचायत हुई थी, लेकिन इसमें भी किसानों ने विरोध करने का ही फैसला लिया था। ऐसे में प्रशासन भी काफी सतर्क था और दोनों पक्षों में भिड़ंत होने का भी डर बना हुआ था। किसानों का कहना है कि वे कार्यक्रम का नहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं। बहरहाल कार्यक्रम टलने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
24जेएनडी23: दोपहर के समय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर होर्डिंग लगाते युवक। अमर उजाला
24जेएनडी25: कार्यक्रम को स्थगित करने की जानकारी देते हुए राजू मोर व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed