फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP misleading in the name of announcements: Ajay Chautala

भाजपा घोषणाओं के नाम पर कर रही गुमराह : अजय चौटाला

Fri, 28 Nov 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP misleading in the name of announcements: Ajay Chautala
27जेएनडी59: हैबतपुर गांव में पहुंचने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का स्वागत कर
जींद। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने वीरवार को जींद और सफीदों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सात दिसबंर को जुलाना में आयोजित स्थापना दिवस रैली का न्योता दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जींद विधानसभा के गांव हैबतपुर, खोखरी, कैरखेड़ी, दालमवाला, कंडेला में जनसभाएं की। वहीं सफीदों हलके के गांव पिल्लूखेड़ा में भी उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। गांवों के दौरे के दौरान डॉ. अजय सिंह चौटाला का लोगों और पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जजपा ने सता में रहते किसान, युवा, श्रमिक और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर योजनाएं लागू कर प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को विभिन्न योजनाओं और घोषणाओं के नाम पर लगातार गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि, रोजगार, फसल मुआवजा और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर इनका लाभ आमजन तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सत्ता के झूठे वादों से सावधान रहें और प्रदेश के हित में बदलाव की राजनीति का साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed