{"_id":"64b6dfe3947dd8c81208a7e7","slug":"bjp-jjp-coalition-government-has-harmed-the-youth-abhay-jind-news-c-199-1-jnd1001-2825-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने युवाओं का किया नुकसान : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने युवाओं का किया नुकसान : अभय
Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
जींद। इनेलो की परिवर्तन यात्रा मंगलवार को ललितखेड़ा गांव से शुरू होकर भिड़ताना, मोरखी, गांगोली, धड़ौल्ली और पिल्लूखेड़ा होते हुए कालवा गांव पहुंची। सभी गांवों में ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। गांगोली गांव में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार ने सबसे बड़ा नुकसान युवाओं का किया है। आज पढ़े-लिखे युवाओं के पास कोई रोजगार और नौकरी नहीं है। इसके कारण वे अपने मां-बाप पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है और जमीन बेचकर विदेश भेजने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये सब भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण हो रहा है। जब ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री थे, तब बच्चों को नौकरियां मिलती थीं और गांवों में भरपूर ग्रांट मिलती थी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। किसानों को उनकी फसल के दाम नहीं मिल रहे, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गई है। कानून व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है। 2024 में इनेलो की सरकार बनना तय है और सरकार बनते ही प्रदेश में हर तरह का सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान वे लगभग 1300 गांवों में गए हैं और उन्हें किसी भी गांव में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसने ये कहा हो कि गठबंधन सरकार से कोई फायदा हुआ है।