फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP is the largest political party in the world: Krishna Bedi

भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीति दल : कृष्ण बेदी

Mon, 09 Mar 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
BJP is the largest political party in the world: Krishna Bedi
8जेएनडी29: प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री।
जींद। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीति दल है। ये मौखिक तौर पर नहीं बल्कि आंकड़ों के आधार पर बोल रहा हॅूं। पूरी दुनिया में इतना बड़ा राजनीति दल जिसके अंदर हर वर्ग हर जाति का व्यक्ति समायोजित होता है। जो नए लोग पार्टी में आते है उन्हें पार्टी की नीति, विचारधारा, सोच से किस प्रकार से जुड़े उसको लेकर समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

यह बात पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कही। वे विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के साथ पं. दीन दयाल महा प्रशिक्षण शिविर के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे थे। कसूहन, उचाना मंडल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। दो दिनों से निरंतर भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता पहुंच कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां भाजपा के इतिहास, विकास के बारे में बताया गया। कहा कि प्रदेश में 377 मंडल है और यहां कार्यक्रम आयोजित होने हैं। 14 अप्रैल से पहले प्रदेश के सभी मंडलों का महा प्रशिक्षण अभियान पूरा हो जाएगा। इस प्रशिक्षण के बाद शक्ति केंद्र, बूथ इकाई पर ये कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण बेदी ने कहा कि विपक्ष के पास नीरस, निराशजनक बजट, कर्जा उतारने के लिए बजट है ये बातें होती है। नई कोई बात बताए तो फिर मेरे से सवाल पूछना। 2047 के विजन को लेकर एआई नई टेक्नोलॉजी आई है उसको स्वीकार करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने बजट पेश किया है। 18 मार्च तक ये बजट पास हो जाएगा।

हर वर्ग की खुशहाली के लिए बजट हमने पेश किया है। इस मौके पर पुष्पा तायल, सुरेंद्र खरकभूरा, संजय चहल, सतीश जांगड़ा, विकास श्योकंद, नीरज गोस्वामी, रोहताश खटकड़, रमेश राणा मौजूद रहे।

8जेएनडी29: प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री।

8जेएनडी29: प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed