फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP implemented public welfare schemes in the interests of farmers and the poor: Middha

भाजपा ने किसान और गरीबों के हितों में लागू की जनकल्याकारी योजनाए : मिड्ढा

Fri, 17 Oct 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP implemented public welfare schemes in the interests of farmers and the poor: Middha
17जेएनडी32​-लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोलते हुए डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण
जींद। हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि नायब सरकार का एक साल हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास की नाॅन स्टाॅप रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने किसान और गरीब वर्ग के हितों में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की है।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जन विश्वास-जन विकास गौरवमयी एक वर्ष के जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर पंचकूला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने जन सम्पर्क विभाग की ओर से तैयार की गई पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम उपरांत एक प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही प्रदेश के 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि शपथ ग्रहण करने से पहले ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार देंगे और उन्होंने अपना वादा निभाकर एक नई मिसाल साबित की। हरियाणा की पात्र महिलाओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत नवंबर से 2100 रुपये की वित्तिय सहायता दी जाएगी।
आज मुख्यमंत्री ने बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब बुजूर्गों को सम्मान भत्ता तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाना शुरू किया था।
सरकार द्वारा एक वर्ष के दौरान ही बिना पर्ची बिना खर्ची के 33949 युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देने का काम किया और 17000 पदों की भर्ती की भी प्रक्रिया जारी है।
अब युवाओं का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है कि प्रदेश में पढ़ाई के बलबूते पर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। वहीं राज्य सरकार के द्वारा 1466 करोड़ रुपए की प्रस्तावित निवेश 2000 व्यक्तियों के लिए प्रस्तावित रोजगार तथा हर सुजुकी मोटरसाइकिल प्राइवेट लिमिटेड को आईएमएसटी आईएमटी खरखोदा ने 100 एकड़ भूमि में आवंटित करने का काम किया है।

इस अवसर पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एडीसी विवेक आर्य, नगर परिषद की चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, गोविंद, गुलशन आहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed