फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP government will be formed in the state for the third time: Badoli

प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : बड़ौली

Sat, 27 Jul 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Jul 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed in the state for the third time: Badoli
26जेएनडी01 : गांव मुआना में जनसभा में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व अन्य भाजपा ने
सफीदों। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। पहले दो बार में भाजपा ने प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया। तीसरी बार भी इससे बढ़कर काम किया जाएगा। रात 2 बजे तक मुख्यमंत्री नायब सैनी के दरवाजे लोगों के लिए खुले रहते हैं। बड़ौली वीरवार देर शाम को गांव मुआना में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी के आयोजित पैदल यात्रा के समापन पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की सेवा के लिए कार्यभार संभाला है, उसी प्रकार प्रदेश में भी तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। मनोहरलाल ने दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विकास के कई कार्य किए हैं। अब नायब सैनी प्रदेश की काया पलटने में लगे हुए हैं। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। हर व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। बड़ौली ने कहा कि कर्मवीर सैनी ने सफीदों विधानसभा क्षेत्र में पैदल यात्रा निकालकर भाजपा को मजबूत किया है। उन्होंने जब लोकसभा का चुनाव लड़ा था तो सफीदों के लोगों ने उनको जीताकर यहां से भेजा था। अब विधानसभा चुनाव में भी भाजपा यहां से भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं कॉन्फेड के चेयरमैन कर्मवीर सैनी ने कहा कि उनका मकसद हर पात्र व्यक्ति तक भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाना है। जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। तीसरी बार प्रदेश में नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होंगे। जींद का एक भी नौजवान बेरोजगार नहीं रहेगा। सैनी ने कहा कि भाजपा हर वर्ग की भावनाओं का ख्याल रखती है। इस मौके पर कनाडा में विपक्ष के नेता के राजनीतिक सलाहकार गुलाब सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक, भाजपा महिला अध्यक्ष कविता शर्मा, हाईकोर्ट से एडवोकेट वजीर मोर, भाजपा जिला सचिव पुष्पा तायल, एडवोकेट राजकुमार चौहान, जगदीश कश्यप, सैनी सभा के प्रधान राजकुमार सैनी, सेलर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष जैन, मंडल प्रधान रामवती वर्मा, सफीदों बार एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सैनी, पूर्व पार्षद विनोद सैनी, राजा सैनी, जामनी के पूर्व सरपंच जयकिशन भी मौजूद रहे।

26जेएनडी01 : गांव मुआना में जनसभा में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व अन्य भाजपा ने

26जेएनडी01 : गांव मुआना में जनसभा में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व अन्य भाजपा ने

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed