फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Birendra Singh's retort to the Deputy Speaker's statement on Congress's defeat in Delhi elections

Haryana: डिप्टी स्पीकर के बयान पर बीरेंद्र सिंह का पलटवार; बोले- जितनी डूबकी मारेंगे, उतना ही मोक्ष मिलेगा

Wed, 12 Feb 2025 05:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Feb 2025 05:50 PM IST
सार

बीरेंद्र सिंह ने नगर पालिका चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने इस मुद्दे पर सरकार से मुलाकात की थी, लेकिन देरी के चलते कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया।

विज्ञापन
Birendra Singh's retort to the Deputy Speaker's statement on Congress's defeat in Delhi elections
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा द्वारा कांग्रेस की मोक्ष प्राप्ति पर तंज कसने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डिप्टी स्पीकर को कांग्रेस के प्रति ऐसी विचारधारा नहीं रखनी चाहिए। मोक्ष प्राप्ति की कामना किसके लिए की जाती है, यह समझने की जरूरत है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "जितनी डूबकी मारेंगे, उतना ही मोक्ष मिलेगा।

विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह सफीदों रोड पर आयोजित रविदास जयंती कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की हार के लिए अरविंद केजरीवाल की मुफ्त सुविधाओं और पारंपरिक वोट बैंक के खिसकने को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और किसान तबका था, जो अब बदल गया है।
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर में हालात खराब हैं और वहां विधानसभा को स्थिर कर दिया गया है। लगातार हिंसा और मौतों के बावजूद भाजपा सरकार मुख्यमंत्री बदलने में नाकाम रही। उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोकसभा चुनाव पांच से सात दिन और देरी से होते, तो भाजपा के लिए हालात विपरीत हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में रोजगार के लिए नीति की मांग
बीरेंद्र सिंह ने विदेश में युवाओं के रोजगार के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उन्होंने बीस साल पहले ही इस दिशा में पहल की थी, लेकिन अधिकार सीमित होने के कारण सफलता नहीं मिली। उन्होंने सरकार से युवाओं को रोजगार और शिक्षा के लिए विदेश भेजने की नई नीति लागू करने की अपील की।

पूरे हरियाणा की करेंगे चिंता
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ उचाना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे हरियाणा के विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर बड़े स्तर पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर वे प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएंगे।


बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
बीरेंद्र सिंह ने नगर पालिका चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने इस मुद्दे पर सरकार से मुलाकात की थी, लेकिन देरी के चलते कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो ईवीएम बना सकता है, वह उसे बिगाड़ भी सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed