फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Birendra said, was the first to get their hands

बीरेंद्र बोले, पहले उनके हाथ मजबूत करो

Mon, 23 Jun 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Mon, 23 Jun 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इंसाफ जनसभा में समर्थकों ने राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह को साफ-साफ शब्दों में पार्टी छोड़ने की सलाह दी। जनसभा में सांसद ने कहा कि पहले उनके हाथ मजबूत करें। अपने 30 मिनट के भाषण में उन्होंने पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के विवाद का हवाला देकर कहा कि कार्यकर्ता बदल जाते हैं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति की है।

यही कारण है कि उन्हें पार्टी आलाकमान की उपेक्षा झेलनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि ‘मैं भी पूंछ हिलाता, जुकर म्हारे आला हलान लाग रया है’ तो मुझे भी सम्मान मिलता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब आईजी शमशेर सिंह (जुलाना के पूर्व विधायक), मांगेराम गुप्ता (पूर्व मंत्री), बच्चन सिंह (पूर्व मंत्री) और छोटा-बड़ा सुरजेवाला नहीं चलेगा। बीरेंद्र सिंह ने एक पूर्व मंत्री का नाम लेकर कहा कि वह शराब की भट्ठियां चलाता है। जिस व्यक्ति ने कांग्रेस के उम्मीदवार को हराने का काम किया, मुख्यमंत्री ने उसके बेटे को बगावत का तोहफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को भी सुनाई खरी-खरी
बीरेंद्र सिंह ने जनसभा में कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा और उनको भी खरी-खरी सुना डाली। उन्होंने कहा कि जींद के कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने पर भी साथियों के दो मन थे। कुछ लोग वहां मौजूद पुलिस से डर रहे थे, लेकिन कुछ हर हाल में वहां जाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि हम जिले की नहीं अपने स्वार्थ की सोचते हैं। अपने काम करवाने के लिए रिश्तेदारी ढूंढ लेते हैं। लोगों को चाहिए नौकरी, इसके बाद अच्छी जगह। एमएलए को चाहिए सीएलयू। हमारी आदत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि जींद के लोगों में कमी है।  

जब मुकेश अंबानी से भिड़े बीरेंद्र सिंह
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुकेश अंबानी को 25 हजार एकड़ जमीन एसईजेड के नाम पर देना चाहती थी, लेकिन वे इसका विरोध कर रहे थे। इस पर मुकेश अंबानी ने उनसे मुलाकात की। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में यदि दो फुट जमीन भी इधर-उधर हो जाए तो लोग भाई को गोली मार देते हैं, फिर इतनी जमीन कैसे देंगे। चार साल बाद भी अंबानी को महज चार हजार एकड़ जमीन मिल पाई है।

 
फिर अलापा जींद के पिछड़ेपन का राग
बीरेंद्र सिंह ने जनसभा में एक बार फिर जींद के पिछड़ेपन का राग अलापा। उन्होंने कहा कि दस साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने जींद में विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने सरकार के अंतिम दिनों में फिर ऐसी ही घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यदि बीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री बनता तो उसी समय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू करवाता। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भेदभाव, ‘ठग्गी हुई है।’ इस मौके पर सोमबीर पहलवान, स्वामी कर्मपाल, विनोद सिंगला, विरेंद्र घोघड़ियां सहित कई नेता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed