{"_id":"665e1e295225d8ea6e011c94","slug":"bike-went-out-of-control-due-to-pothole-on-the-road-mother-and-son-injured-after-falling-jind-news-c-199-1-sroh1009-117973-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़क पर हुए गड्ढे के कारण बाइक हुई अनियंत्रित, गिरने से मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़क पर हुए गड्ढे के कारण बाइक हुई अनियंत्रित, गिरने से मां-बेटा घायल
Tue, 04 Jun 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी35: घायल महिला को एंबुलेंस में लेकर जाते अस्पताल कर्मचारी व परिजन। संवाद
सफीदों। सफीदों-जींद सड़क मार्ग पर गांव बहादुरगढ़ मोड़ के पास बाइक सड़क में बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बाइक पर सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आदर्श कालोनी सफीदों निवासी राहुल (25) व पूनम (45) के रूप में हुई है। इस दौरान सफीदों के नागरिक अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव अपनी ड्यूटी समाप्त करके जींद लौट रहे थे। उन्होंने मां-बेटे को अपनी कार से सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
आदर्श कॉलोनी निवासी राहुल अपनी मां पूनम के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जींद जा रहा था। जब वह गांव बहादुरगढ़ के पास पहुंचा तो उनकी बाइक सड़क में बने गहरे गड्ढे में जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए।