फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike riding youth dies in accident

Jind News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 03 Jan 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 03 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in accident
02जेएनडी43: नितेश की फाइल फोटो।
सफीदों। पुरानी अनाज मंडी में हुई रैली में लगाई गई स्टेज से बाइक टकराने पर रत्ताखेड़ा निवासी 19 वर्षीय नितेश की मौत हो गई। 31 दिसंबर को पुरानी अनाज मंडी में कमेरा वर्ग की रैली हुई थी। इस रैली के लिए पुरानी अनाज मंडी में सड़क के मध्य स्टेज लगाई गई थी।
विज्ञापन

रैली के खत्म होने के बाद बाकी सामान तो उठा दिया, लेकिन स्टेज को नहीं हटाया। जिसके चलते एक जनवरी की रात तक यह स्टेज सड़क पर लगी रही। रात के अंधरे में सड़क के बीच बनी स्टेज दिखाई नहीं दी। जिसके कारण रेलवे रोड की तरफ से एक युवक बाइक पर सवार होकर पुरानी अनाज मंडी में आया और उसकी सीधी टक्कर स्टेज में जा लगी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का शोर सुनकर आसपास के काफ ी लोग मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को उठाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस दौरान युवक की मौत पीजीआई पहुंचने से पहले रास्ते में हो गई। मृतक के शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed