{"_id":"675881029acbf325ff094c80","slug":"bike-rider-injured-in-car-collision-jind-news-c-199-1-sroh1006-126885-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
Tue, 10 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
जींद। मेडिकल कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव खोखरी निवासी सोनू ने बताया कि 8 दिसंबर को वह अपने साथी अमन के साथ बाइक पर सवार होकर जींद से गांव जा रहा था। जब वह हैबतपुर मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने से आई सफेद रंग की कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन उनको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
एसआई सुलतान सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद