फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider hit by tractor-trolley, three including real brothers killed; The deceased are from Anta village of

Haryana: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए बाइक सवार, सगे भाईयों सहित तीन की मौत; जींद के अंटा गांव के हैं मृतक

Sat, 27 Apr 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 Apr 2024 01:25 PM IST
सार

जींद में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक अंटा गांव के रहने वाले थे। मरने वालों में दो सगे भाई हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bike rider hit by tractor-trolley, three including real brothers killed; The deceased are from Anta village of
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के गांव मुआना के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों मृत्तक युवक गांव अंटा के रहने वाले थे और रात को मुआना स्थित हैचरी में ड्यूटी करने जा रहे थे। मृत्तकों की पहचान नसीम (23), नजीम (18) व साहिल (19) के रूप में हुई है। मृत्तक नसीम व नजीम सगे भाई थे, जबकि साहिल परिवार में उनका भाई लगता था।

विज्ञापन


मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी आत्माराम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के उपरांत तीनों युवकों के शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वहीं घटना की सूचना पाकर परिवार व गांव के लोग सुबह गांव मुआना स्थित हैचरी में पहुंचे और वहां पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली व रीपर का मुआयना किया। गांव वालों ने शक जाहिर किया कि इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर उनके तीनों बच्चों की मौत हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि ट्रॉली पर खून के निशान है और एक युवक का अंग भी इसमें फंसा हुआ है। वहीं घटना की जानकारी एफएसएल टीम को भी दी गई। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। गांव अंटा के लोगों का कहना था कि नसीम (23), नजीम (18) व साहिल (19) गांव मुआना स्थित एक हैचरी में रात्रि में काम करते थे। हर रोज की भांति तीनों बाईक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे कि रास्ते में हैचरी के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उनके आगे-आगे जा रहा था कि तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एकदम से कट मारा और पीछे आ रही तीनों युवकों की बाईक उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चपेट में आते ही तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य की कुछ समय बाद मौत हो गई। घटनास्थल पर काफी तादाद में लोग जमा हो गए। किसी ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना पाकर गांव अंटा से परिजन गांव मुआना पहुंचे। उधर पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्ज में लेकर नगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

उसके बाद शनिवार सुबह फिर से काफी तादाद में ग्रामीण व परिजन व पुलिस मुआना स्थित हैचरी में पहुंची। ग्रामीणों व परिजनों का आरोप था कि हैचरी में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर तीनों युवकों की मौत हुई है। ट्रॉली के पीछे खून के काफी निशान है और शरीर का एक अंग भी कटकर भी उसमें उलझा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी। उनके निधन का समाचार पाकर पूरे गांव में शोक की लहर थी। गांव के लोग काफी गमजदा थे। 

क्या कहते हैं थाना प्रभारी 
इस मामले में सदर थाना प्रभारी आत्मा राम का कहना है कि रात्रि को घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। तीनों शवों को कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। सुबह परिजनों ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व रिपर पर शक जाहिर करते हुए दोबारा घटनास्थल पर बुलवायाथा। जहां पर ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। ब्यान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल जांच जारी है। 

मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे मृतक
तीनों युवक किसी तरह से मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। मृत्तक नसीम व नजीम के बीच के भाई रसीद ने बताया कि नसीम की शादी अभी दो साल पहले ही हुई थी। शादी के बाद अभी परिवार में 8 माह पहले लड़का होने पर खुशी हुई थी। नसीम व नजीम दोनों भाई ही परिवार का हैचरी में काम करके पालन-पोषण कर रहे थे। हमारे माता-पिता भी मजदूरी करते हैं।


ऐसे में दोनों भाईयों की मौत के बाद परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है और नसीम की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृत्तक साहिल के भाई सौयब ने बताया कि जब वे हैचरी में नहीं पहुंचे तो हैचरी मालिका का फोन उसके पास आया तो उसने तुरंत अपने भाई साहिल के पास फोन किया तो उसका फोन किसी अज्ञात राहगीर द्वारा उठाया गया, जिसने कहा कि आपके भाई व अन्य दोनों का एक्सीडेंट हो गया है, तुरंत अस्पताल में पहुंचे थे। सौयब ने बताया कि उसका भाई अविवाहित था, जाकि पिछले तीन सालों से हैचरी में कार्य कर रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed