फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider going to wedding ceremony dies, two companions injured

शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल ककक

Wed, 09 Dec 2020 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider going to wedding ceremony dies, two companions injured
जींद। रविवार को शादी समारोह में शिरकत करने कैथल जिले के पाढला में जा रहे तीन बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में राहगीरों की सहायता से पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मनदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के संगरूर जिले के करोदा निवासी विक्रम ने बताया कि उसका भाई मनदीप छह दिसंबर को बाइक से अपने दो साथियों करोदा के ही जसविंद्र व कालवन गांव निवासी मोहन के साथ एक शादी समारोह में कैथल के पाढला में जा रहा था। जब वह धनौरी के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मनदीप को मृत घोषित कर दिया और दो अन्य का इलाज शुरू कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि लापरवाही से गाड़ी चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में गढ़ी थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed